विटामिन डी की अधिकता भी है खतरनाक

विटामिन डी की अधिकता भी है खतरनाक

इंसानी शरीर के लिए विटामिन्‍स बेहद जरूरी होते हैं। हमारे शरीर को इन विटामिन्‍स की आपूर्ति अधिकतर प्राकृतिक रूप से ही हो जाती है। इन विटामिन्‍स में भी विटामिन डी का खास स्‍थान है। दरअसल विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणों का प्रकाश है। इसके अलावा कई खाने-पीने की चीजों से भी विटामिन-डी शरीर को मिलता है।

विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। विटामिन-डी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग विटामिन-डी की कमी होने के चलते बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसकी डोज लेना शुरू कर देते हैं। क्या आपको पता है कि विटामिन-डी अधिकता से आपके शरीर को कितना नुकसान हो सकता है। 


किडनी के लिए खतरा 
विटामिन-डी की अधिकता के चलते किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा किडनी में पथरी हो जाने की आशंका रहती है। विटामिन-डी को अधिक मात्रा में लेने पर ब्लड में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। जो आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

कभी-कभी लोग इंटरनेट के माध्यम से विटामिन-डी की कमी से होने वाली परेशानियों के बारे में पढ़कर या फिर किसी के कहने पर विटामिन-डी की गोलियां लेना शुरू कर देते हैं। इससे आपके शरीर में विटामिन-डी की ओवरडोज पहुंचती है। इससे आपकी सेहत के लिए खतरा हो जाता है। सबसे पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए। 

अन्य समस्याएं 
1- दिल के लिए खतरनाक 
2- गर्भपात की आशंका 
3- मुंह में खुश्की 
3- थकान लगना 
4- कमजोरी होना 
5- सिरदर्द की समस्या

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।